वनरक्षक भर्ती 2026 सिलेबस: वनरक्षक भर्ती 2026 का Notification अब Release हो चुका है। यह भर्ती RSSB विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब बेसब्री से सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जानना चाहते हैं।
इस भर्ती में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और दस्तावेज़ सत्यापन के चरण शामिल हैं। आगे आप जानेंगे कि परीक्षा में कौन-कौन से विषय और टॉपिक पूछे जाएंगे और तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स क्या हैं।

Rajasthan Vanpal Recruitment 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने हाल ही में Forester (Vanpal) Bharti 2026 की Official Notice Jaari Kiya hai। इस भर्ती में कुल 259 पदों के लिए नियुक्तियाँ होंगी, जिनमें 213 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 46 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सटीक और नवीनतम सिलेबस की जानकारी रखना बेहद जरूरी है ताकि वे परीक्षा की पूरी तैयारी कर सकें।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 04 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियों पर ध्यान दें। परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को होगा और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा।
वनपाल भर्ती 2026 का एग्जाम पैटर्न यहां देखे:
Rajasthan Vanpal भर्ती परीक्षा 2026 में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक 1 अंक का, कुल 100 अंक। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे (120 मिनट) मिलेंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है – प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे।
प्रश्नों में मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और समसामयिक घटनाएँ शामिल होंगी।
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान और सामाजिक अध्ययन (General Knowledge & Social Studies) | 50 | 50 |
| दैनिक विज्ञान (Everyday Science) | 20 | 20 |
| गणित (Mathematics) | 15 | 15 |
| समसामयिक मामले (Current Affairs) | 15 | 15 |
| कुल | 100 | 100 |
Rajasthan Vanpal Syllabus in Hindi 2026 Subject Wise: वनरक्षक भर्ती 2026 सिलेबस हिंदी में
सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन:
(क) राजस्थान का इतिहास
- प्रमुख सभ्यताएँ एवं प्रमुख पुरातात्विक स्थल
- 1857 की क्रांति, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन एवं राजस्थान का एकीकरण
- प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व
- प्रमुख राजवंश एवं प्रमुख शासक तथा उनके योगदान
(ख) राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- स्थापत्य एवं चित्रकला
- लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, अभिनय
- प्रमुख धार्मिक पंथ एवं उनके देवी-देवता
- सामाजिक जीवन – वेशभूषा, आभूषण, मेले एवं त्योहार, रीति-रिवाज
- भाषा, बोलियाँ एवं साहित्य
- कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व
(ग) भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (विशेषकर राजस्थान के संदर्भ में)
- भारतीय संविधान की प्रकृति
- संविधान की प्रस्तावना (उद्देश्य)
- मौलिक अधिकार
- राज्य के नीति निर्देशक तत्व
- मौलिक कर्तव्य
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था:
- मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय
- राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग
- राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग
- राज्य एवं जिला स्तर का प्रशासनिक ढांचा एवं कार्यप्रणाली
- स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज
(घ) राजस्थान का भूगोल
- वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव संरक्षण
- खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन
- पर्यटन स्थल एवं स्मारक
- आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन
- स्थान, विस्तार, प्रशासनिक एवं भौतिक संरचना, वन संसाधन
- जनसंख्या – आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता
- जलवायु, मृदा, अपवाह तंत्र, झीलें, प्रमुख फसलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ
(ङ) राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका
- राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा
- राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ एवं अधिनियम
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था – विशेषताएँ और समस्याएँ
- विकास संस्थाएँ, स्वयं सहायता समूह एवं वित्तीय संस्थाएँ
- हरितशील उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल
- पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका
दैनिक विज्ञान:
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- प्रकाश के नियम
- धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक
- मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र
- पोषण एवं संतुलित आहार
- पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता
- आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
- सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर संबंधी ज्ञान
- प्रमुख मानव रोग, कारण एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
गणित
- औसत
- लाभ–हानि, प्रतिशत
- अनुपात–समानुपात
- क्षेत्रफल एवं आयतन
- साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज
- लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) एवं महत्तम समापवर्त्य (HCF)
- समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय
- आँकड़ों का चित्र द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभ चित्र, वृत्त चित्र, रेखा आलेख आदि)
राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य के समसामयिक मामले
- राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकीय, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद आदि क्षेत्रों की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएँ
- प्रमुख मुद्दे
- प्रमुख कार्यक्रम एवं नीतियाँ
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 PET /PST Dekhe
Physical Standards:
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए–
| अभ्यर्थी | न्यूनतम ऊँचाई (सेमी.) | सीने का घेरा (सेमी.) – सामान्य | सीने का घेरा (सेमी.) – फुलाव |
|---|---|---|---|
| पुरुष | 163 | 84 | 05 |
| महिला | 150 | – | – |
अनुसूचित जनजाति (ST) / विशेष जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए–
| अभ्यर्थी | न्यूनतम ऊँचाई (सेमी.) |
|---|---|
| पुरुष | 152 |
| महिला | 145 |
Physical Efficiency Test – PET)
| अभ्यर्थी वर्ग | दूरी | समय सीमा | परीक्षा का प्रकार |
|---|---|---|---|
| पुरुष | 25 किलोमीटर | 4 घंटे | पैदल चाल |
| महिला | 16 किलोमीटर | 4 घंटे | पैदल चाल |
Important Links:
| RSSB ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक करें |
| Homepage | Resultjobindia.com |