यहां से देखें रेलवे एएलपी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी: RRB ALP Exam City Intimation Slip Kaise Dekhe 2026 

RRB ALP Exam City Intimation Slip 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 3 फरवरी 2026 को असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा देने वाले उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है, जिनकी परीक्षा प्रारंभिक चरण में निर्धारित है। अब आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है

जिन उम्मीदवारों की परीक्षा नजदीक है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से सर्वर से जुड़ी समस्या आ सकती है।

RRB ALP Exam City Intimation Slip Kaise Dekhe 2026 

रेलवे एएलपी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी

उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे सबसे पहले अपनी परीक्षा का शहर और जिला कन्फर्म कर लें। कई बार ऐसा देखा गया है कि परीक्षा केंद्र काफी दूर आवंटित कर दिया जाता है, जिससे समय और यात्रा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। फरवरी का महीना होने के कारण ठंड और लंबी दूरी की यात्रा छात्रों के लिए कठिन हो जाती है। इसी वजह से सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे Assistant Loco Pilot Exam City Intimation Slip को आधिकारिक लिंक से समय रहते डाउनलोड कर लें, क्योंकि अब यह लिंक सभी के लिए एक्टिव कर दिया गया है।

RRB ALP (Assistant Loco Pilot) भर्ती परीक्षा हर वर्ष लाखों युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका लेकर आती है। इस बार CEN 01/2025 के अंतर्गत कुल 9,970 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अब जबकि परीक्षा की तारीखें घोषित हो चुकी हैं, CBT-1 परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इसी जानकारी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB ALP Exam City Intimation Slip जारी की जाती है। यह स्लिप आमतौर पर परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाती है, ताकि अभ्यर्थी यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं की योजना पहले से बना सकें।

RRB ALP Exam City Details 2026 जारी | परीक्षा तिथि और लेटेस्ट अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती से संबंधित परीक्षा शहर की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह भर्ती CEN 01/2025 के अंतर्गत की जा रही है, जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2025 निर्धारित थी। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब अपने Exam City Details ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थी एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन करके परीक्षा शहर से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे जारी होने वाले Admit Card से जुड़े अपडेट पर भी नजर बनाए रखें।

RRB ALP Exam City 2026 कैसे देखें? स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Step 1: सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप सीधे संबंधित पेज पर पहुंच सकते हैं।

Step 2: वेबसाइट के होमपेज पर CEN 01/2025 (Assistant Loco Pilot) से जुड़ा नोटिस खोजें। यह लिंक आपको “Exam City Intimation Slip” के नाम से या फिर Latest Notices सेक्शन में दिखाई देगा।

Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि या पासवर्ड, और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

Step 4: सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर और अन्य जरूरी विवरण स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगे।

Step 5: दिखाई गई जानकारी को ध्यान से जांच लें और Exam City Intimation Slip को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें। भविष्य में काम आने के लिए इसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रखें, क्योंकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय यही जानकारी जरूरी होगी। 

Important Links

RRB ALP Exam City Intimation Slip Kaise Dekhe 2026 LinkClick Here

RRB ALP Important Dates 2026

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि12 अप्रैल 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू12 अप्रैल 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि19 मई 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि21 मई 2025
सुधार (Correction) की तिथि22 से 31 मई 2025
संशोधित परीक्षा तिथि (CBT-1)13, 16, 17 एवं 18 फरवरी 2026
एग्जाम सिटी डिटेल्स लिंक03 फरवरी 2026 (उपलब्ध)
एडमिट कार्डजल्द जारी होगा

Leave a Comment